(India)
आज जारी मैनपावर एंप्लायमेंट आउटलुक सर्वे के मुताबिक, भारतीय नियोक्ताओं को अगले तीन महीने के दौरान ‘जबरदस्त’ नियुक्तियां होने की उम्मीद है। छियालिस प्रतिशत नियोक्ता इस दौरान अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। वैश्विक स्तर पर, चौथी तिमाही में भारत, ताइवान और न्यूजीलैंड में नियुक्ति को लेकर विश्वास सबसे मजबूत है, जबकि स्पेन, इटली, आयरलैंड, चेक गणराज्य और फिनलैंड में यह विश्वास कमजोर है। मैनपावरग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक ए.जी. राव ने कहा, भारतीय नियोक्ताओं को भरोसा है कि देश में स्थाई सरकार बनने से नौकरी के बाजार पर उत्साहजनक प्रभाव पड़ेगा। नियोक्ता फिर से नियुक्तियां करने की तैयारी में हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।