मुनाफावसूली से सेंसेक्स व निफ्टी रिकार्ड स्तर से फिसले
(India) निवेशकों ने हाल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एलएंडटी व ओएनजीसी में मुनाफा काटा। सेंसेक्स में जहां 55 अंक की गिरावट आई, वहीं निफ्टी 21 अंक टूट गया। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय में कोयला ब्लाक आवंटन मामले की सुनवाई की वजह से भी बाजार में सतर्कता का रख था। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27,177.09 से 27,328.27 अंक के दायरे में घूमने के बाद अंत में 54.53 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,265.32 अंक पर आ गया। कल सेंसेक्स अपने सर्वकालिक रिकार्ड स्तर 27,319.85 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर 27,354.99 अंक भी छुआ था। इसी तरह निफ्टी 20.95 अंक या 0.26 प्रतिशत के नुकसान के साथ 8,152.95 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 8,126.50 से 8,174.55 अंक के दायरे में रहा। कल निफ्टी अपने रिकार्ड स्तर 8,173.90 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर 8,180.20 अंक छुआ था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।