(India)
बजाज प्रोबाइकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित नंदी ने कहा कि आरसी सीरीज लॉन्च किए जाने के साथ भारत में केटीएम का कारोबार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केटीएम ने चालू वित्त वर्ष में कारोबार में 120 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों मोटरसाइकिलों के लिए बुकिंग कल से शुरू होगी। भारत में केटीएम के विशेष 140 डीलरशिप में यह बुकिंग होगी। केटीएम आरसी 390 में 373 सीसी का इंजन लगा है, जबकि आरसी 200 में 200 सीसी का इंजन लगा है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।