टेक महिंद्रा ने पश्चिम बंगाल में लॉन्च किए सरल रोजगार कार्ड
(India) कंपनी का मकसद इसके जरिये करीब 4,000 रोजगार के साथ नौकरी तलाशने वाले तथा नौकरी देने वालों को जोड़ना है। टेक महिंद्रा के प्रमुख (मोबिलिटी कारोबारी) जगदीश मित्रा ने यहां कहा कि सरल रोजगार कार्ड नौकरी तलाशने वाले को देश में कहीं भी मुख्यधारा के नियोक्तयाओं से मोबाइल के जरिये उनकी अपनी भाषा में जुड़ने में मदद करता है उन्होंने कहा, फिलहाल क्षेत्र में 4,000 नौकरियां हैं जो साल के अंत तक बढ़कर 15,000 हो जाएंगी। नौकरी तलाशने वाला व्यक्ति अब 50 रपये में सरल रोजगार कार्ड खरीदकर अपनी पंसद के भाषा में कॉल कर पंजीकरण करा सकते हैं। मित्रा ने कहा कि कंपनी काल सेंटर के जरिये नौकरी तलाशने वालों को संभावित नियोक्ताओं से जोड़ने में मदद करेगी। साथ ही लघु एवं मझोले उद्यम या उद्यमी वॉयस कॉल के जरिये उन तक पहुंच सकते हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।