शेयर बाजारों में शुरूआती गिरावट
(India)
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के चलते घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती ही देखने को मिल रही है। कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 106 अंक यानि 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 27159 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 34 अंक यानि 0.4 फीसदी गिरकर 8119 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।