(DELHI, India)
जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग की आज बैठक होगी और इसमें चुनाव तारीखों को लेकर फैसला किया जाएगा। गौर हो कि चार राज्यों झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव होने के आसार हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में दिसंबर के अंतिम सप्ताह या फिर जनवरी के शुरू में चुनाव करवाए जा सकते हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव दो चरणों में जबकि हरियाणा में एक चरण में हो सकता है। गौर हो कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म होगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।