(India)
लेखक और गेम डिजाइनर अनसुमनी रूद्र ने कहा, किताबों और खेलों में काफी तालमेल है। जब आप दोनों को जोड़ते हैं तो आपको मजेदार चीज गेमबुक प्राप्त होता है। जैसा खेलों में नियम होते हैं उसी तरह से इन किताबों में भी नियम होते हैं। रूद्र द्वारा तैयार किये गये विभिन्न खेलों में कई खिलाड़ियों के खेलने योग्य गेमबुक ‘द एनमी ऑफ माई एनमी’ भी एक गेमबुक है जहां पुस्तक की शुरआत और अंत पाठक द्वारा आरंभिक पृष्ठ में निर्धारित किये गयी पसंद से तय होता है। रद्र ने कहा, इन किताबों में एक शुरुआत होती है लेकिन कई बीच के और बहुआयामी अंत होते हैं। बच्चे एक दूसरे से पढ़ सकते हैं और खेल सकते हैं और इसे एक खिलाड़ी से भी खेला जा सकता है। रूद्र ने कहा कि मल्टीप्लेयर पाठकों को कई विकल्प दिए जाते हैं और चुने गए हर विकल्प विभिन्न पृष्ठों तक ले जाते हैं। हर पृष्ठ की अलग कहानी है। वहां संवाद हैं और कहानी कहने की विभिन्न प्रक्रिया है। लेखक ने कहा कि केवल एक अंतर है कि एक किताब में लेखक को हर चीज के बारे में बच्चे को बताना होता है लेकिन एक गेमबुक में आपको चरित्रों को खिलाड़ियों के अनुसार घूमने देना होता है। आपको वो खोजी स्वतंत्रता गेमबुक में निर्मित करनी होती है। रूद्र ने कहा, जैसे ही आप बातचीत वाले अंदाज में कुछ करते हैं, बच्चे उसके प्रति जागरूक हो जाते हैं। रद्र ने अपने पहले मल्टी प्लेयर बुक का अनुवर्ती संस्करण ‘बनाना रिपब्लिक’ भी तैयार किया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।