(India)
वैसे इसे सैमसंग गैलक्सी S5 मिनी ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है और ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलता है। इसमें 720x1280 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। 1.4 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम है। इसमें पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा है। 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 16 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 64 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। बैटरी 2100mAh की है। 120 ग्राम वजन वाले इस स्मार्टफोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 131.1x64.8x9.1 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3G और IR रिमोट शामिल हैं। यह फिलहाल काले, सफेद, नीले और सुनहरे रंग में उपलब्ध है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।