बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
आज बाजारों की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के चलते बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। वहीं पावर, बैंक और आईटी शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। हालांकि फार्मा शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 84 अंक की बढ़त के साथ 27141.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 32.5 अंक उछलकर 8126.6 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।