(DELHI, India)
उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह राशि 5.5 अरब डॉलर रखी गई है। रिजीजू विश्व बैंक में आयोजित दूसरे विश्व पुनर्निर्माण सम्मेलन (वर्ल्ड रिकंस्ट्रक्शन कॉन्फ्रेंस) के लिए उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत अब आपदा प्रबंधन के मामले में एक महत्वपूर्ण राष्ट्र बन गया है। हमें आपदा से निपटने के लिए अब और तैयार रहना है। कल से शुरू हुए तीन दिवसीय सम्मेलन में विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम सहित कई अन्य भी शामिल थे जिनके समक्ष अपनी बात रखते हुए रिजीजू ने भारत सरकार द्वारा आपदा- मानव निर्मित और प्राकृति आपदा, से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की संक्षिप्त जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार ने आपदा से निपटने, उससे उबरने और नवाचार की सभी विकास योजनाओं में 10 प्रतिशत राशि सुनिश्चित की है। वर्ष 2014-2015 के वित्तीय वर्ष में यह राशि 5.5 अरब डॉलर तय की गई है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।