(India)
कंपनी इसे मारूति सियाज नाम से लेकर आई है। इसे 9 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है। बुकिंग्स शुरू होने के तीन दिन में ही इसकी 3000 यूनिट्स बुक हो चुकी है। मारूति सियाज के एक मिड साइज सेडान कार है जो भारतीय बाजार में होंडा सिटी, हुंडई वर्ना और फॉक्सवोगेन जैसी क कारों की टक्कर की है। कंपनी से इस कार के लिए अभी से ही 10 से 12 हजार इंक्वायरीज की जा चुकी है। कयास लगाए जा रहा है कि मारूति सियाज को 7.25 लाख रूपए से10.5 लाख रूपए की कीमत के बीच में उतारा जा एगा। 1.3 लीटर डीजल और 1.4 लीटर पेट्रोल मॉडल में उतारा जा रहा है जो क्रमश: 26.2 किलोमीटर प्रतिलीटर और 20.7 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने वाले हैं। फीचर्स के अनुसार ट्रांसमिशन के आधार पर मारूति सियाज के दोनों ही मॉडल में 4-4 वेरियंट दिए जा रहे हैं। इनमें इसका ऑटोमेटिक वर्जन भी शामिल है जो सिर्फ पेट्रोल मॉडल में आ रहा है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।