‘ऑडी क्यू-3 डायनेमिक’ लॉन्च, कीमत 38.40 लाख रुपये
(India) मुंबई शो-रूम में इसकी कीमत 38,40,000 रुपये है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ऑडी क्यू-3 देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली लक्जरी एसयूवी है। इस नई कार के साथ लक्जरी एसयूवी खंड में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख जोए किंग ने कहा, ‘ऑडी क्यू-3 के इस उन्नत संस्करण से कंपनी भारतीय बाजार के एसयूवी खंड का सबसे सफल ब्रांड बनेगी। हमें उम्मीद है कि ऑडी क्यू-3 डायनेमिक को भी कंपनी की 2012 में पेश ऑडी क्यू-3 की तरह बेहद सफलता हासिल होगी।’ कंपनी ने कहा है कि नयी ऑडी क्यू-3 डायनेमिक देश भर में उसके डीलरशिप नेटवर्क में उपलब्ध होगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।