एशियाई संकेतों से कच्चा तेल वायदा कीमतों में मजबूती
(India) एमसीएक्स में कच्चा तेल के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8 रुपये अथवा 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,597 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 540 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार कच्चा तेल के अक्तूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6 रुपये अथवा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,586 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 32 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी का श्रेय एशियाई कारोबार में मजबूती के रख को दिया लेकिन कमजोर वैश्विक मांग और आपूर्ति की बहुतायत ने लाभ को कुछ सीमित कर दिया। इस बीच अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 16 सेन्ट की तेजी के साथ 91.83 डॉलर बैरल और ब्रेंट क्रूड के अक्तूबर अनुबंध की कीमत 14 सेन्ट की तेजी के साथ 98.18 डालर प्रति बैरल हो गई।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।