उत्तरप्रदेश में कथित लव जेहाद पर बहस रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। अब ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट और शिया धर्मगुरू कल्बे सादिक ने इस पर विवादित बयान दिया है। वाराणसी में कल्बे सादिक ने कहा कि जो मुस्लिम लव जेहाद करता है उसे जान से मार देना चाहिए। इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का कहना है कि इस्लाम में लव जेहाद जैसी कोई अवधारणा नहीं है और ये शब्द गलत तरीके से गढ़ा गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।