देश में बुलेट ट्रेन चलने का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है। गुरूवार को सेमी बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल पूरा कर लिया गया। इस सेमी बुलेट ट्रेन को दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा के बीच चलाया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन को छह पूर्व निर्धारित जगहों पर रोका गया। जिससे ट्रेन में मौजूद उपकरणों, सिग्नल, ट्रैक और अन्य जरूरी बातों की जानकारी ली गई। इस ट्रायल को सेफली पूरा करने के लिए ट्रेन को सिर्फ 12 डब्बों के साथ चलाया गया। माना जा रहा है कि दिल्ली आगरा रूट पर इस साल नवंबर से ही 160 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ना शुरू हो जाएगी.......
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।