(India)
बाढग्रस्त जम्मू-कश्मीर में राहत कार्य जोरों पर है। पानी उतरने के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन फसें लोगों का गुस्सा भी वैली में देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में लगे राहत बचाव दल के लोगों की नावें भी छीन ली। श्रीनगर में राहत बचाव दल के दो सदस्यों की स्थानीय लोगों ने उनके साथ मार-पीट कर दी। बाढ़ के कारण फोन सेवा भी बाधित हो गई। हालांकि कुछ फोन लाइनें चालू कर दी गई हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को फोन सेवा बहाल करने के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।