जन धन योजना में आया अच्छा ‘धन’
(India) प्रधानमंत्री जन धन योजना यानी पीएमजेडीवाई के तहत खुले खातों में अब तक लगभग 1,500 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त को यह योजना लांच की थी। शुरुआत होने के कुछ ही दिन में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खुल गए हैं। केंद्र सरकार अब जन धन योजना को बढ़ावा देने के लिए बैंकों के लिए प्रोत्साहन स्कीम ला रही है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पीएमजेडीवाई में अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया गया। वित्त मंत्रालय के मुताबिक जन धन योजना के तहत आठ सितंबर तक 3.02 करोड़ खाते खुल चुके हैं। इनमें से 1.89 करोड़ ग्रामीण और 1.13 करोड़ शहरी क्षेत्रों में हैं। बैंकों ने योजना के तहत अब 1,496.51 करोड़ रुपये जमा किए हैं। यह रकम प्रत्येक खाते के हिसाब से 495 रुपये बैठती है। इसके साथ ही 33.6 लाख लोगों के रुपये डेबिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं। चार सप्ताह में सभी खाताधारकों को कार्ड मिलने की उम्मीद है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।