इंटेक्स ने बेसिक फोन की कीमत में उतारा 3जी स्मार्टफोन!
(India) इस स्मार्टफोन को इंटेक्स एक्वा 4एक्स नाम से उतारा गया है। इसकी कीमत मात्र 2999 रूपए रखी गई है। आपको बता दें कि इंटेक्स ने हाल ही में सबसे सस्ता स्मार्टफोन "इंटेक्स क्लाउड एफएक्स" मात्र 1999 रूपए में लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी ने यह सबसे सस्ता 3जी स्मार्टफोन लॉन्च करते हुए दूसरा धमाका किया है। इंटेक्स एक्वा 4एक्स गूगल के एंड्रॉयड 4.2.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह दो सिम सपोर्ट करता है तथा 3जी नेटवर्क पर काम करता है। इसमें 512 एमपी रैम और 256 एमपी इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसके अलावा इसमें एफएम रेडियो, इंटरनेट ब्राउजर, एमएम अनेबल, एमपी3 प्लेयर, ब्लूटुथ, वाय-फाय जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंटेक्स एक्वा 4एक्स स्मार्टफोन में शानदार रेजोल्युशन वाली 4 इंच की डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल कैमरा पीछे और आगे की तरफ वीजीए कैमरा दिया गया है। वहीं बेहतर परफोर्मेस के लिए इसमें 1300 एमएएच की बैटरी लगी है। इंटेक्स एक्वा 4एक्स को एक्लूसिव टाइ-अप के तहत ऑनलाइन शॉपिंग पोर्ट ईबे पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।