कमलनाथ के खुलासे से विनोद राय के दावों को मिला बल
(India)
पूर्व सीएजी विनोद राय के बाद अब सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कमलनाथ का कहना है कि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमत्री मनमोहन सिंह को चिट्ठी लिखकर 2 जी आबंटन के बारे में चेताया था। उनके इस खुलासे से जहां कांग्रेस पार्टी में खलबली मच सकती है, वहीं इससे राय के दावे की भी पुष्टि होती है। कमलनाथ का कहना है कि मैंने उस वक्त प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर 2जी आबंटन को लेकर आगाह किया था। ये लैटर सरकारी फाइलों में है। गौरतलब है कि कमलनाथ से पहले पूर्व सीएजी विनोद राय ने आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सरकारी खजाने को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। राय ने कहा था कि मनमोहन को कई मंत्रालयों के ऐक्शन के बारे में जानकारी थी। यही नहीं, कई कैबिनेट मंत्रियों ने 2जी आबंटन की अनियमितताओं की ओर उनका ध्यान खींचने की कोशिश भी की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।