नगर निगम के चुनावों की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन आज किया जाएगा। इसके बाद रविवार सोमवार को इनका मतदान केंद्रों पर पठन किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर कृष्ण कुणाल के बताया कि मतदाता सूची पर दावों आक्षेप प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है और विशेष अभियान की तारीख 13 14 एवं 21 सितंबर तय की गई है। इसके बाद 30 सितंबर तक दावों और आपत्तियों का समाधान होगा। 10 अक्टूबर तक पूरक सूचियां तैयार की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 अक्टूबर को होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।