डीयू छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी ने जीती सभी सीटें
(India)
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ‘एबीवीपी’ ने कांग्रेस की नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ‘एनएसयूआइ को पटखनी देते हुए सभी चार सीटों पर कब्जा कर लिया है। एबीवीपी ने इसको कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। डूसू के अध्यक्ष पद पर जीते मोहित नागर ने बताया है कि अब उनका पहला मकसद छात्रों के लिए यू स्पेशल बसों की संख्या बढ़वाना, मैट्रो में स्टूडेंट्स पास लागू करवाना और उनकी परेशानियों को दूर करना है। एबीवीपी के मोहित नागर ने एनएसयूआइ के गौरव तुषीर को दो हजार से अधिक मतों से हराया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के ही प्रवेश मलिक ने एनएसयूआइ कीमोना चैधरी को, सचिव पद पर एबीवीपी की कनिका शेखावत ने एनएसयूआइ के अमित सिद्धू और संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी के आशुतोष माथुर ने एनएसयूआइ के अभिषेक चैधरी को हराया है। पिछले वर्ष डूसू में एबीवीपी तीन पदों पर और एनएसयूआइ एक पद पर काबिज थी। लेकिन इस बार डूसू से एनएसयूआइ का सूपड़ा साफ हो गया है। एबीवीपी ने अपनी जीत का श्रेय चार साल के पाठ्यक्रम को तीन वर्ष में बदलवाने को दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।