पूर्व मंत्रियों और सांसदों के आवासों की बिजली-पानी बंद
(India)
अपना सरकारी आवास खाली करने से इनकार कर चुके पूर्व मंत्रियों और सांसदों, जिनमें अजित सिंह, जीतेंद्र सिंह और मोहम्मद अजहरूद्दीन शामिल हैं, के घरों की बिजली और पानी की सप्लाई सरकार ने बंद कर दी है। नगरपालिका परिषद के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि कुल 30 पूर्व मंत्रियों और पूर्व सांसदों के सरकारी मकानों की बिजली और जल आपूर्ति काटी गई है। उनमें ऐसे पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद हैं जिन्होंने पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद अपने मकान खाली नहीं किए थे। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को लोकसभा की आवासीय समिति को कार्रवाई रिपोर्ट सौंप दी गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।