कश्मीर में BSNL सेवाओं के जरिए लोगों को फ्री टॉक की सुविधा
(India) उन्होंने कहा कि पुंछ को छोड़कर घाटी में काफी हद तक अथवा कहीं आंशिक रूप से मोबाइल संपर्क बहाल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुल 12,306 मोबाइल टावर (बेस ट्रांसिवर स्टेशन) में से 6,811 डूबे हैं जिनमें से 1,208 की मरम्मत कर ली गई है। प्रसाद ने अपने मंत्रालय के पहले 100 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘लोग बाढ़ग्रस्त इलाके में बीएसएनएल नेटवर्क के जरिये एक सप्ताह तक मुफ्त बात कर सकते हैं। उन्हें हर दिन 60 मिनट मुफ्त बातचीत की सुविधा प्रदान की गई है।’ उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में 8,000 लैंडलाइन कनेक्शन काम करने लगे हैं और सरकार ने हवाई अड्डे पर 5 मुफ्त सार्वजनिक टेलीफोन बूथ (पीसीओ) खोले हैं। घाटी में दूरसंचार नेटवर्क की स्थिति के बारे में प्रसाद ने कहा, ‘पुंछ के अलावा मोबाइल सेवा घाटी के हर हिस्से में काफी हद तक या आंशिक रूप से बहाल कर ली गई है।’ बीएसएनएल ने कल कहा था कि बाढ़ग्रस्त कश्मीर घाटी में दूरसंचार सेवा सामान्य की जा रही है और प्रभावित नेटवर्क में से करीब 80 प्रतिशत बहाल कर लिया गया है। सरकारी कंपनी ने कहा कि उसने बाढ़ प्रभावित 92 मोबाइल टावर बहाल कर लिए हैं। कुल 473 टावर काम कर रहे हैं जबकि पूरे राज्य में 934 टावर हैं। एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया सेल्यूलर, एयरसेल और रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) समेत अन्य निजी कंपनियों ने भी राज्य के विभिन्न भागों में अपना नेटवर्क बहाल कर लिया है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।