साल 2026 तक 300 अरब डॉलर का होगा भारतीय वाहन उद्योग!
(India) इक्रा मैनेजमेंट कंसलटिंग सर्विसेज ने ऑटोमोटिव मिशन प्लान 2026 के लिए तैयार विजन 2026 में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार यात्री वाहन बिक्री बढ़कर 1.34 करोड़ इकाई सालाना हो जाएगी जो वित्त वर्ष 2013-14 में 31 लाख थी। इस दस्तावेज के अनुसार वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री बढ़कर 39 लाख इकाई, दोपहिया वाहनों की बिक्री 5.55 करोड़ इकाई, तथा तिपहिया वाहनों की बिक्री 30 लाख इकाई हो जाएगी। इसके अनुसार भारतीय वाहन उद्योग वित्त वर्ष 2026 तक बढ़कर 7.58 करोड़ इकाई का हो जाएगा जो वित्त वर्ष 2013-14 में 2.15 करोड़ इकाई था। इसके अनुसार विजन-2026 से भारतीय वाहन उद्योग जीडीपी में लगभग 13 प्रतिशत योगदान में सक्षम होगा, वह 10 करोड़ अतिरिक्त रोजगार पैदा कर सकेगा और 80 अरब डालर से अधिक का निवेश आकषिर्त कर सकेगा।
रिपोर्ट के अनुसार वाहन निर्यात कारोबार 2026 तक बढ़कर 40 अरब डालर हो जाएगा जो वित्त वर्ष 2013-14 में 8 अरब डालर था। इसके अनुसार आने वाले दस साल में वाहन उद्योग वैश्विक रख में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा और 75 प्रतिशत बढ़ी हुई मांग ब्रिक्स व उदीयमान अर्थव्यवस्थाओं से आने की उम्मीद है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।