मर्सेडीज-बेंज की ई350 डीजल@57.42 लाख
(India) कंपनी के एमडी और सीएमडी एबरहार्ड केर्न ने कहा कि ई350 की कीमत पुणे में 57.42 लाख रुपए से शुरू होगी। ई-क्लास की कारों में ई200, ई250, ई350 और ई63 एएमजी शामिल हैं जो डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। यह पुणे के चाकन प्लांट में असेंबल किया जाने वाला छठा मॉडल है। नई ई350 स्पोर्ट्स 6 सिलिंडर, 3000सीसी के इंजन से लैस है। इंटेलिजेंट असिस्टेंट सिस्टम और कई अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस यह कार उम्दा हैंडलिंग और ड्राइविंग का दावा करती है। सेफ्टी के मामले में इसमें ऐक्टिव लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंट स्पॉट वॉर्निंग सिस्टम तो हैं ही, साथ में पेडिस्टेरियन सेफ्टी फीचर भी इनकॉरपोरेट किए गए हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।