(India)
आसुस इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख पीटर चांग ने कहा, ‘अगले साल के आखिर तक, हमारा लक्ष्य शीर्ष पांच में आना है। जेनफोन के प्रति बहुत अच्छा उत्साह देखा गया है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस सीरीज में एक लाख से अधिक फोन अब तक बेच दिए हैं। कंपनी जेनफोन सीरीज में चार स्मार्टफोन बेच रही है। चांग ने कहा कि कंपनी इस समय 5,999 रुपए से 16,999 रुपए की रेंज में स्मार्टफोन बेच रही है। इस तरह से हम 60 प्रतिशत बाजार को फोन उपलब्ध करा रहे हैं जो कि मेरी राय में पर्याप्त अच्छा पहला कदम है। उल्लेखनीय है कि कंपनी इसी साल जुलाई में स्मार्टफोन बाजार में उतरी है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस समय भारी प्रतिस्पर्धा है जहां अंतरराष्ट्रीय व घरेलू कंपनियां बाजार में पकड़ बनाने का प्रयास कर रही हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।