(India)
ये प्रस्तावित कार्यालय कागज रहित परिचालन पर केंद्रित होंगे यानी इनमें ज्यादा से ज्यादा काम कंप्यूटरीकृत होगा।इस तरह का पहला एससीओ ईपीएफओ के बांद्रा, मुंबई कार्यालय में खोला जा रहा है। बांद्रा में एससीओ 1 नवंबर से परिचालन शुरू कर देगा। ईपीएफओ के कार्यालय आदेश के अनुसार ये एससीओ ‘पेपरलेस’ कार्यालय की अवधारणा पर होंगे और इन्हें बड़ी कंपनियों, संस्थानों के लिए बनाया जा रहा है। आदेश के अनुसार ये एससीओ क्षेत्रीय कार्यालय परिसरों में स्थापित होंगे। देश भर में ईपीएफओ के 120 से अधिक फील्ड आफिस हैं। ईपीएफओ ने अपनी ब्रांड वैल्यू बनाने के लिए यह कदम उठाया है। इनके लिए विशेष बजट आवंटन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक अंशधारक हैं। यह छह लाख करोड़ रुपये से अधिक के कोष का प्रबंधन करता है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।