आज से लीजिए "एंड्रॉयड वन" ओएस वाले बेहद सस्ते और शानदार स्मार्टफोन्स!
(India) गूगल ने इस ओएस ग्लोबल लॉन्च आज से शुरू किया है। इतना ही नहीं, बल्कि इस ओएस पर काम करने स्मार्टफोन्स की बिक्री भी आज ही से शुरू हो रही है। एंड्रॉयड वन ओएस पर काम करने वाले स्मार्टफोन्स को माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस लेकर आई है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री आज शाम 3:30 से शुरू है। आपको बता दें कि माइक्रोमैक्स, स्पाइस और कार्बन ने लॉन्च करने से पहले ही इन स्मार्टफोन के टीजर रिलीज भी कर दिए हैं। इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स पर बिक्री के लिए जारी किया गया है। माइक्रोमैक्स का एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन अमेजोन पर बेचा जा रहा है, जबकि कार्बन स्नेपडील पर अपना यह स्मार्टफोन उपलब्ध करवा रही है। वहीं स्पाइस का एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन फि्लपकार्ट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। आपको बता दें कि ये तीनों ऎसी कंपनियां है जो पहली बार एंड्रॉयड वन ओएस आधारित स्मार्टफोन लेकर आई है। इनमें से स्पाइस ने अपने हेंडसेड को एंड्रॉयड वन ड्रीम यूनो (एमआई-498) नाम से डिस्पले भी कर दिया है। इसकी कीमत 6999 रूपए रखी गई है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।