नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि वो प्याज के दाम नहीं बढ़ने देंगे और महंगाई दर में यह साफ झलक रहा है क्योंकि इसमें सबसे अधिक गिरावट प्याज में आई है, प्याज की महंगाई अगस्त 2013 में 272.54 फीसदी थी, जबकि पिछले महीने अगस्त 2014 में प्याज की कीमत 44.70 फीसदी घट गई,
जुलाई 2014 में थोक महंगाई दर 5.19 फीसदी थी और अगस्त 2013 में यह दर 6.99 फीसदी थी, खास बात यह है कि खाद्य महंगाई दर अगस्त 2014 में 5.15 फीसदी रही, जो एक साल पहले अगस्त में 19.17 फीसदी थी, सब्जी की भी महंगाई दर अगस्त 2013 में 80.96 फीसदी थी, जिसकी कीमत इस साल अगस्त में 4.88 फीसदी घट गई, इतना ही नहीं अंडे, मांस और मछली की महंगाई दर अगस्त 2013 में 20.15 फीसदी थी, जिसकी दर इस साल अगस्त में 5.87 फीसदी घटी है. चावल की महंगाई दर इस दौरान 21.33 फीसदी से घटकर 5.44 फीसदी रह गई, जबकि गेहूं की महंगाई दर 9.38 फीसदी से घटकर 0.67 फीसदी रह गई. विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर हालांकि बढ़ी है. यह 2.31 फीसदी से बढ़कर 3.45 फीसदी हो गई.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।