(India)
अगले साल केटीएम अपनी 250सीसी की नई बाइक भारत में लॉन्च कर सकती है। अपनी इन दोनों बाइक्स के लॉन्च के मौके पर केटीएम के सीईओ स्फीफन पियरेर ने कहा कि इस साल भले ही कोई और लॉन्च भारत में न किया जाना हो लेकिन अगले साल कंपनी कम से कम दो नए मॉडल भारत में लॉन्च करेगी भारत में महंगी बाइकों के प्रति लोगों की दीवानी बढ़ती जा रही है और इसका फायदा केटीएम ही नहीं कई और इंटरनैशनल ब्रैंड भी उठाने का मन बना रहे हैं। कंपनी अडवेंचर सीरीज में केटीएम 1050 लॉन्च करेगी। कहा जा रहा है कि इसी साल नवंबर में मिलान में EICMA के दौरान इसे पेश किया जाएगा। तस्वीर में दिखाई गई बाइक केटीएम 1190 अडवेंचर आर का लुक दर्शाती हुई बाइक है। कंपनी अडवेंचर बाइक सीकेडी (यानी, कम्लीटली नॉक्ड डाउन) यूनिट के तौर पर लाएगी और अपने भारतीय पार्टनर बजाज ऑटो के पुणे प्लांट में इसे असेंबल किया जाएगा। इसकी कीमत 13 से 17 लाख के बीच रखी जा सकती है। केटीएम 250सीसी इंटरनैशनल मार्केट में पहले से बिक रही है। और, योजना इसे ही भारत में लाने की है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई ऑफिसल बयानबाजी नहीं की जा रही है। हमें लगता है कि यह ट्विन सिलिंडर मोटर से लैस होगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।