(India)
परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी के मुताबिक एशिया-प्रशांत का बुनियादी ढांचा बाजार अगले दशक में 7-8 प्रतिशत सालाना की दर से वृद्धि दर्ज करते हुए 2025 तक 53,600 अरब डालर हो जाएगा और यह वैश्विक बाजार का करीब 60 प्रतिशत होगा। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में बुनियादी ढांचा पर खर्च में बढ़ोतरी का नेतृत्व आवास, दूरसंचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन आदि करेंगे। पीडब्ल्यूसी ने कहा कि एशिया-प्रशांत के बुनियादी ढांचा बाजार में बढ़ोतरी की उम्मीद है और यह 2025 तक करीब 12.5 प्रतिशत बढ़कर 6,600 अरब डालर का हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक परविहन और यूटिलिटी निवेश आने वाले दशक में तिगुना बढ़ जाएगा क्योंकि आय भी बढ़ेगी एवं यात्रा की मांग भी और देश की आबादी शहरी इकाइयों में केंद्रित होती जाएगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।