प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन साधारण तरीके से मना रहे हैं. मोदी जम्मू कश्मीर आयी बाढ़ आपदा के कारण अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मना रहे हैं. मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था की मुझे पता चला है कि मेरे जन्मदिन पर कई जगहों पर मेरे दोस्त और शुभचिंतक तरह-तरह के प्रोग्राम और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं मेरा विनम्र अनुरोध है कि मेरा जन्मदिन न मनाया जाए. इसकी जगह पर लोग अपने समय और संसाधनों का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में चल रहे राहत कार्यों में मदद देने के लिए करें. आज चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग गुजरात में होंगे. हम गर्मजोशी से उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वहां कोई जन्मदिन नहीं मनाए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।