भ्रष्टाचार में लिप्त एनजीओ की सीबीआई जांच होगी
(India)
विकलांगों के नाम पर फंड प्राप्त कर उसका दुरुपयोग करने वाले एक गैर सरकारी संगठन के कामकाज की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराई जाएगी। सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक एनजीओ ने विकलांगों की मदद के लिए धनराशि ली। लेकिन वह भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है। हमने सुझाव के लिए उस मामले को कानून विभाग को भेज दिया है। ताकि इसकी सीबीआई जांच कराई जा सके। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे पूर्व विदेश मंत्री के एनजीओ की बात कर रहे हैं। तो उन्होंने कहा कि मैं इससे इनकार भी नहीं कर रहा हूं। आप खुद समझ सकते हैं। गौरतलब है कि बीते वर्ष अक्टूबर में एक निजी न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन कर दिखाया था कि तत्कालीन विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद के ट्रस्ट ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों और मुहरों के आधार पर विकलांगों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार से निधि प्राप्त की। लेकिन विकलांगों को कोई मदद नहीं दी गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।