लड़की के साथ बदतमीजी के आरोप में 20 ट्रेनी जज निलंबित
(India)
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को 20 ट्रेनी जजों को सस्पेंड कर दिया। इन सभी पर एक लड़की के साथ बदतमीजी करने का आरोप है। ट्रेनी जजों पर लगे आरोप की जांच के लिए हाईकोर्ट ने एक कमेटी का भी गठन किया था। कमेटी ने जांच में आरोपों को सही पाया। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ये कार्रवाई की। ये पहली बार नहीं है जब जस्टिस का जिम्मा उठाने वाली न्यायपालिका पर ऐसे आरोप लगे हों। इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक जज पर भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था। डिस्ट्रिक कोर्ट की एक फीमेल जज के मुताबिक इस जज ने उनसे एक आइटम नंबर पर डांस करने को कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार किया तो उनका ट्रांसफर एक रिमोर्ट एरिया में कर दिया गया। आखिरकार उन्हें अपनी जॉब छोड़नी पड़ी। इसके अलावा एक इंटर्न ने सुप्रीम कोर्ट के फॉर्मर जज एके गांगुली पर भी सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। एक और इंटर्न ने वेस्ट बंगाल हाईकोर्ट के एक जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।