विधानसभा चुनावों के बाद होगा डीजल की कीमतों पर फैसला
(India)
डीजल के दाम कम करने और इसे सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का फैसला विधानसभा चुनावों के बाद होगा। तब तक तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम बढ़ाने या घटाने के लिए स्वतंत्र होंगी। उन पर किसी प्रकार की चुनाव संहिता लागू नहीं होगी, क्योंकि पेट्रोल सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो चुका है। हालांकि, तेल कंपनियों ने सरकार से कहा है कि वे भी चुनाव के बाद ही पेट्रोल के दाम घटाने पर फैसला लेंगी। सूत्रों के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद 17 या 18 अक्टूबर को पेट्रोलियम मंत्रालय में डीजल को लेकर बैठक हो सकती है। इसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शिरकत करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।