मौजूदा खाता धारकों को भी जन धन योजना का लाभ
(India)
मौजूदा बैंक खाताधारकों को भी प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाइ) का लाभ मिलेगा। सरकार ने मंगलवार को इस संबंध में एक अहम फैसला करते हुए कहा कि जिन लोगों के पहले से ही बैंक में खाते हैं उन्हें भी रुपये का डेबिट कार्ड, एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और पांच हजार रुपये के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए लोगों को अपनी शाखा में जाकर एक फॉर्म भरना होगा। उसके बाद वे पीएमजेडीवाइ के लाभ पा सकेंगे। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक जन धन योजना के तहत छह लाख गांवों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाई जाएगी। एक हजार से डेढ़ हजार की आबादी वाले हर गांव में कम से कम बैंक मित्रों की मदद से बैंकिंग सुविधा दी जाएगी। इस बीच सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे ओवर ड्राफ्ट की सुविधा परिवार की महिला सदस्य को दें।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।