अपने 64वें जन्मदिन पर PM मोदी ने लिया मां से आशीर्वाद
(GUJARAT, India) इसके साथ ही उन्हें उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं । सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले जन्मदिन पर मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने बिना किसी सुरक्षा के सामान्य वाहन से अकेले ही अहमदाबाद से 23 किलोमीटर दूर गांधीनगर पहुंचे।
इस अवसर पर हीराबेन ने जम्मू कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच हजार रूपये का दान किया । इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने मोदी को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी । यह दोनों नेताओं के बीच विशेष संबंधों का प्रतीक है । मोदी ने एक पखवाड़े पहले ही जापान का दौरा किया था और उस दौरान दोनों नेताओं के बीच संबंधों की गर्मजोशी दिखी थी । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी फोन कर मोदी को जन्मदिन की बधाई दी । उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।