शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 127 अंक मजबूत
(India) लगातार दो सत्रों में नुकसान के बाद बीएसई सेंसेक्स में आज अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच कोषों एवं खुदरा निवेशकों की लिवाली के मद्देनजर 127 से अधिक की तेजी दर्ज हुई। सेंसेक्स में कल 568.53 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। आज यह 127.37 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 26,619.88 पर पहुंच गया। नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 39.10 अंक या 0.49 प्रतिशत चढ़कर 7,972 पर पहुंच गया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।