(India)
हालांकि मनोनीत मुख्य परिचालन अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पारीक से टिप्पणी नहीं ली जा सकी हालांकि इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों का मानना है कि उन्होंने बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। अनुमान है कि वह वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स से जुड़ सकते हैं जो सवारी कार खंड में अपनी स्थिति बेहतर करने का प्रयास कर रही है। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव के अलावा पारीक कंपनी का दूसरा प्रमुख भारतीय चेहरा हैं। कंपनी में जापान की सुजुकी मोटर्स कापरेरेशन की बहुलांश हिस्सेदारी है। पारीक ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब मारुति अगले महीने अपनी मंहगी सीडान सियाज पेश करने वाली है। कंपनी बड़ी कार के खंड में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए संघर्ष रही है। पारीक ने कंपनी के ग्रामीण इलाकों में बिक्री का अभियान सफलतापूर्वक जारी रखा जिसकी शुरूआत पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर ने की थी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।