अगर ये फोन्स हैं आपके पास, तो मिलेगा फ्री 2 जीबी इंटरनेट डेटा
(India) माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल की इस पार्टनरशिप के अंतर्गत चार मोबाइल हैंडसेट्स पर यह ऑफर मिलेगा। ये हैंडसेट्स हैं माइक्रोमैक्स एक्स070, माइक्रोमैक्स एक्स088, माइक्रोमैक्स ए37, माइक्रोमैक्स ए37बी, माइक्रोमैक्स पी410आई टैबलेट और माइक्रोमैक्स एमएमएक्स377जी डेटा कार्ड। इस ऑफर के तहत हर तीन महीने में 2 जीबी इंटरनेट डेटा माइक्रोमैक्स के चुनिंदा हैंडसेट्स पर 12 महीने के लिए दिया जाएगा। इसके साथ ही हर तीन माह के लिए 500 मिनट फ्री वाइस काल्स भी कुल 12 महीने के लिए मिलेंगे। बीएसएनएल के सीएमडी ए. एन. राय के मुताबिक कम्पनी हाई स्पीड 3 जी डेटा माइक्रोमैक्स के यूजर्स को उपलब्ध करवाएगी। बीएसएनएल ने अब तक देश के 2300 शहरों में 3 जी सेवा शुरू की है। बीएसएनएल 3 जी डेटा सर्विस के साथ फ्री रोमिंग सुविधा भी दे रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।