भारत में जन्मीं पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नूई की प्रतिभा का लोहा बना हुआ है। व्यापार में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में उन्हें तीसरा पायदान मिला है। वह भारतीय मूल की एकमात्र महिला हैं, जिन्हें फॉर्च्यून की 2014 की सूची में स्थान हासिल हुआ। आइबीएम की चेयरमैन और सीईओ जिन्नी रोमेटी लगातार तीसरी बार सूची में पहले पायदान पर काबिज रहीं। जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा को दूसरा स्थान मिला। फॉर्च्यून पत्रिका के अनुसार सूची में शामिल करीब आधी महिलाओं के हाथ में बड़ी कंपनियों की कमान है। ये सभी कारोबार के तरीकों को बदलने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। 58 वर्षीय नूई पिछले साल इस सूची में दूसरे पायदान पर थीं। उनके नेतृत्व में कंपनी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 2011 से उन्होंने अनुसंधान और विकास पर खर्च को 25 फीसद तक बढ़ा दिया। कंपनी को इसका भरपूर फायदा मिला। सूची में एयरोस्पेस व डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन की चेयरमैन व सीईओ मैरिलिन ह्यूसन चैथे और बायोसाइंस फर्म डुपॉन्ट की सीईओ एलेन कुलमैन पांचवें पायदान पर रहीं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।