कर्मचारियों का बैंक खाता ईपीएफओ को देना जरूरी
(India)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ‘ईपीएफओ’ ने कंपनियों के लिए कर्मचारियों के आईएफएससी कोड के साथ बैंक खाता संख्या उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद स्थाई भविष्य निधि खाता संख्या यूएएन आवंटन और उसके अंशधारकों को भुगतान आसान बनाना है। ईपीएफओ ने अपने 120 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालयों से आईएफएससी कोड के साथ कोर बैंकिंग खाता संख्या करने के लिए कहा है, ताकि उसे पोर्टेबल स्थाई भविष्य निधि खाता संख्या, से जोड़ा जा सके। कार्यालय आदेश के अनुसार, श्सरकार ने यूएएन आवंटन को सुगम बनाने, ईपीएफ योजना, 1952 के उपयुक्त क्रियान्वयन और सदस्यता छोड़ने के बाद जमा रकम के भुगतान में होने वाली परेशानी दूर करने के लिए सदस्यों से बैंक खाता संख्या प्रा करने के बारे में निर्देश जारी किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।