सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से कहा कि कृष्णा-गोदावरी बेसिन से मिलने वाली गैस के मूल्य निर्धारण के मामले में वह अपना दृष्टिकोण साफ करे और बताए कि क्या वह पिछली यूपीए सरकार की नीति अपनाना चाहती है या फिर इससे हटकर कोई नीति बना रही है। जस्टिस तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने जस्टिस बी. एस. चैहान के रिटायर होने के कारण इस मामले में नए सिरे से सुनवाई शुरू होने पर कहा, श्हमें स्थिति से वाकिफ कराएं। क्या आप (सरकार) पुरानी सरकार की दलीलों पर टिके हैं या फिर कुछ और है? इस बेंच में जस्टिस ठाकुर के साथ जस्टिस जे चेलामेश्वर और जस्टिस कुरियन जोसेफ भी हैं जो जस्टिस चैहान की अध्यक्षता वाली बेंच के भी सदस्य थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।