भारत में घटी भूखे लोगों की संख्या
(India)
भूख की मार झेल रहे लोगों की संख्या भारत में 9.5 प्रतिशत घटकर 19.07 करोड़ पर आ गई जो दो दशक पहले 21.08 करोड़ थी। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में ऐसे लोगों की संख्या इस अवधि में 38 प्रतिशत तक बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। हालांकि दक्षिण एशिया में सबसे अधिक भूखे लोगों के मामले में भारत (19.07 करोड़) अलग स्थान रखता है। पाकिस्तान में भूखे लोगों की संख्या 3.96 करोड़ है, जबकि बांग्लादेश में यह संख्या 2.62 करोड़, श्रीलंका में 52 लाख और नेपाल में 36 लाख है। यह रिपोर्ट संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र की संस्था एफएओ, कृषि विकास हेतु अंतरराष्ट्रीय कोष और विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दो दशक पहले पाकिस्तान में भूखे लोगों की संख्या 2.87 करोड़ थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।