20 अरब डालर से अधिक का निवेश करेगा चीन
(India)
भारत-चीन शिखर वार्ता में 16 मसलों पर समझौते हुए। गुजरात और महाराष्ट्र में चीन को दो औद्योगिक पार्क खोलने पर भी समझौता किया गया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच पांच साल के आर्थिक सहयोग के कार्यक्रम चलाने का समझौता किया गया। दोनों शिखर नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिन फिंग की मौजूदगी में वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और चीन के वाणिज्य मंत्री गावो ह्यूचेंग ने पांच साल की व्यापार एवं आर्थिक विकास योजना पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत विभिन्न परियोजनाओं में चीन 20 अरब डालर से अधिक का निवेश करेगा। दोनों औद्योगिक पार्कों में सात अरब डालर से अधिक का निवेश कर चीनी कम्पनियां ऑटो पार्ट्स और बिजली घरों के संयंत्र आदि बनाएंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।