(India)
रियल्टी, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी है। हालांकि आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी का रुख है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 18 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 27130 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 12 अंक यानि 0.2 फीसदी चढ़कर 8126.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान एचसीएल टेक, टीसीएस, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, सिप्ला, सन फार्मा और टाटा पावर जैसे दिग्गज शेयरों में 3.4-0.75 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि डीएलएफ, एनएमडीसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, पीएनबी, भारती एयरटेल, एचयूएल, गेल और बीएचईएल जैसे दिग्गज शेयरों में 2-1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मिडकैप शेयरों में इंफो एज, हटसन एग्रो, टाटा इन्वेस्टमेंट, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और सनटेक रियल्टी सबसे ज्यादा 5.5-4.1 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में पैनिसिया बायोटेक, जीटीएल, टाटा एलेक्सी, टाटा स्पॉन्ज और असाही इंडिया सबसे ज्यादा 18.8-9.6 फीसदी तक चढ़े हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।