घाटी में घुसपैठ की फिराक में 200 आतंकवादी
(India)

भारी हथियारों से लैस करीब 200 आतंकवादी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के चारों तरफ भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए इंतजार कर रहे हैं। भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर घाटी में इन आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को कई बार नाकाम कर चुके हैं। घुसपैठी कश्मीर में आई बाढ़ का फायदा उठाते हुए अपनी हरकत को अंजाम देने में लगे हुए हैं। श्रीनगर में फौजी दस्ता-15 के कमांडिग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने बताया कि कश्मीर घाटी में करीब 200 हथियार बंद आतंकवादी नियंत्रण रेखा की चारों तरफ घुसपैठ के इंतजार में हैं। साहा ने कहा कि आतंकी सरहद पर घाटी में आई बाढ़ का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन आर्मी ने इनकी कोशिशें नाकाम कर दी हैं। उन्होंने कहा कि करीब 200 आतंकी लगातार ताक में हैं कि किसी तरह से भारतीय सीमा में एंट्री का मौका मिल जाए। उन्होंने कहा कि आर्मी त्रासदी के मौके पर आतंकियों की चाल पूरी तरह समझती है। ऐसे में आतंकियों की हरकतें कामयाब नहीं होंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।