जीएसटी पर आगे बढ़ी बात
(India)
जीएसटी पर राज्य सरकारों के साथ बातचीत महत्वपूर्ण दौर में पहुंच गई है। इस बीच केंद्र सरकार नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली 1 अप्रैल, 2016 से लागू होने की उम्मीद कर रही है। राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स पर सहमति बनाने से सरकार 3 कदम दूर है। बाकी सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार अक्टूबर में बैठक कर तीन प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली और पीएम नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि संसद के शीतकालीन सत्र से पहले जीएसटी पर सहमति बना ली जाए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।