(India)
जीएसएमए इंटेलिजेंस द्वारा तैयार रिपोर्ट कि स्मार्टफोन अनुमान व मान्यता, 2007-2020’ के मुताबिक, आज दुनिया में हर तीन मोबाइल कनेक्शन में से एक कनेक्शन स्मार्टफोन का है और अगले छह साल में स्मार्टफोन कनेक्शन की संख्या तीन गुना से अधिक होकर 2020 तक छह अरब इकाइयों पर पहुंच जाएगी। इस तरह से, 2020 तक नौ अरब मोबाइल कनेक्शन में दो तिहाई कनेक्शन स्मार्टफोन के होंगे और बाकी में बेसिक फोन, फीचर फोन और डाटा टर्मिनल जैसे टैबलेट, डोंगल व राउटर्स आदि की हिस्सेदारी होगी। जीएसएमए के मुख्य रणनीति अधिकारी ह्युन्मी यांग ने कहा कि स्मार्टफोन ने वैश्विक नवप्रवर्तन की एक नयी लहर पैदा की है जिससे करोड़ों लोगों तक नयी सेवाएं पहुंची हैं और हर तरह के कारोबारियों की क्षमता में वृद्धि हुई है। यांग ने कहा कि अगले डेढ़ साल में एक अरब नए स्मार्टफोन कनेक्शन जुड़ने की संभावना है। यांग के मुताबिक, उपभोक्ताओं के हाथ में ये उपकरण जीवन स्तर में सुधार ला रहे हैं और उनका जीवन बदल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन कनेक्शन के लिहाज से 2011 में विकासशील देशों ने विकसित देशों को पीछे छोड़ दिया।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।