केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को रांची आ रहे हैं। वे यहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ मंगलवार को प्रस्तावित बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीएम ने कहा कि नक्सल प्रभावित राज्य होने के कारण झारखण्ड को केन्द्र का विशेष सहयोग जरूरी है। राज्य के सभी जिलों में आईएपी योजना के अंतर्गत विकास कर उग्रवाद से निपटने में केन्द्र का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगामी छह माह की कार्य योजना तैयार करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार के समवेत प्रयास से उग्रवाद जैसी समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है। उन्होंने पुलिस आधुनिकीकरण एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर भी बल दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।